विज्ञान प्रदर्शनी
![]() |
![]() |
सामान्य जनता में जनहित से जुड़े वैज्ञानिक मुद्दों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए ताकि विज्ञान को समाज के उत्थान के लिए प्रयुक्त किया जा सके; उत्तर बंगाल विज्ञान केन्द्र विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन करता है। ये प्रदर्शनियाँ रा.वि.सं.प. की विभिन्न इकाइयों द्वारा तैयार की जाती है और हर विज्ञान केन्द्र में भ्रमण करती है।
भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी
![]() |
![]() |
![]() |
उत्तर बंगाल के दूरस्थ ग्रामीण स्थानों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने हेतु एक भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी की इकाई वर्ष भर विभिन्न विद्यालयो में भ्रमण करती है। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों और आम जनता के लिए विज्ञान से जुड़ी बहुत रुचिकर बातें शामिल होती है।
14 अगस्त 2014 को ‘व्यावहारिक विज्ञान’ नामक एक नयी प्रदर्शनी का उदघाटन किया गया। इस प्रदर्शनी का उदघाटन श्री गौतम देब, माननीय मंत्री, उत्तर बंगाल विकास विभाग के कर कमलों द्वारा उत्तर बंगाल विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ घोष की उपस्थिति में किया गया।
इच्छुक विद्यालय विज्ञान केन्द्र के परियोजना समन्वयक (ई मेल : This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it.; फोन नम्बर : 0353-2571229) से संपर्क कर सकते हैं।