प्रदर्शनी " राष्ट्रपिता: एक डिजिटल श्रद्धांजलि" का उद्घाटन नवंबर को उत्तर बंगाल विज्ञान केंद्र में हुआ। प्रदर्शनी में अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों जैसे स्मार्ट इंटरफेस टेबल, स्मार्ट सरफेस, वर्चुअल होलोग्राफिक डिस्प्ले और ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले की मदद से महात्मा गांधी के जीवन और कार्य को दर्शाया गया है। यह प्रदर्शनी संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की एक पहल है और विज्ञान प्रसार द्वारा निर्मित है।